ढाकेश्वर बाबा मेला महोत्सव में रसिया दंगल का सपा नेता काके ने किया उद्घाटन

हाथरस समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं प्रदेश कमेटी में सदस्य रामनारायण काके ने विधानसभा क्षेत्र के गांव ढकपुरा दादनपुर में आयोजित ढाकेश्वर बाबा सेवा समिति के 49 वां मेला महोत्सव में सहभागिता की गई।

ढाकेश्वर बाबा सेवा समिति के 49 वां मेला महोत्सव में गांव में आयोजित रसिया दंगल का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामनारायण काके व पूर्व प्रधान नत्थीलाल शर्मा ढकपुरा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। बाबा ढाकेश्वर सेवा समिति ढकपुरा द्वारा उद्घाटनकर्ता श्री काके का फूलमाला, पगड़ी, पटका डालकर व हनुमान जी का छविचित्र देकर सम्मान किया गया।

इस मौके पर अध्यक्ष टिंकू शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष हेमंत गौड, पत्रकार दिनेश सविता, नवनीत शर्मा, नवीन शर्मा, अशोक कुमार दिवाकर, पूर्व प्रधान नत्थीलाल शर्मा, डिंपल शर्मा, मंथन गौड़ ,हर्षित गौड,ओमा लाला पान वाले, ओमप्रकाश वार्ष्णेय, योगेश समाधिया, प्रवीण शर्मा,रमेश चंद शर्मा लस्सी वाले, सुनील कुमार दिवाकर, विशाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment