महानवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया , भक्तों ने घर घर जिमाए कन्या लागुंरा 

नवरात्र के आखिरी दिन देवी मंदिरों पर भक्तों का लगा रहा मेला : देवी भक्तों ने कन्या पूजन कर लिया आशीष

सिकंदराराऊ । चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन शुक्रवार को देवी भक्तों द्वारा घर-घर एवं देवी मंदिरों में भी महानवमी पर्व धूमधाम के साथ मनाया और विशेष पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर देवी भक्तों ने कन्या लांगुरिया का विधि विधान से अर्चना मंगलाचरण करके व चरण धोकर चुनरी उड़ाकर फलाहार एवं स्वल्पाहार कराकर जिमाया गया । भक्तों ने कन्याओं को हलवा, चना, पूरी, खीर ,सब्जी आदि प्रसादी ग्रहण कराई । इसके बाद भक्तों ने कन्या पूजन किया । बाद में भक्तों ने कन्याओं के चरण छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तों द्वारा भेंट स्वरूप स्कूल बैग , टिफिन , कॉपी पेंसिल एवं दक्षिणा देकर कन्या लांगुरिया का सम्मान किया गया। कस्बा में सुबह से ही गली मोहल्लों में कन्या लागुंराओ की टोलिया नजर आई । माता के बाल स्वरूप कन्याओं एवं लगुंराओ में खासा उत्साह रहा । देवी भक्तों ने भोर से मां भगवती की पूजा अर्चना की । माता के जयघोषों से कस्बा का वातावरण भक्तिमय हो गया। रामनवमी के पावन पर्व पर जगह जगह धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआl

महानवमी के पर्व पर भक्ति की बयार बही । देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा । दोपहर तक मंदिरों में भक्तों की खासी भीड़ उमड़ी । पिछले आठ दिनों से भक्त मनोरथ पूर्ण होने की कामना के साथ श्रद्धाभाव से उपवास रखकर देवी जगदंबा की स्तुति कर रहे थे। शुक्रवार को भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उपवास खोला। शुक्रवार को मां सिद्धिदात्री की उपासना की गई। इस दिन साधकों को सिद्धियां प्राप्ती होती हैं और भक्तों की मुरादें पूरी हो जाती हैं। नवरात्र के आखिरी दिन कस्बा के देवी मंदिरों पर भक्तों का मेला लगा रहा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment