
हाथरस अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस उ.नि. ना.पु.भर्ती परीक्षा- 2025 को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण मे सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त परीक्षा केन्द्र प्रभारियों को पुलिस कार्यालय के मीटिंग हॉल में ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
आज अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा द्वारा जनपद में आयोजित होने वाली उ.प्र. उपनिरीक्षक ना.पु. भर्ती परीक्षा- 2025 को निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, नकलविहीन, निष्पक्षतापूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु पुलिस कार्यालय के मीटिंग हॉल में परीक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । जनपद में कुल 13 परीक्षा केन्द्रों पर उ.प्र. उ.नि.ना.पु.के पदों पर सीधी भर्ती की परीक्षा कल 14 मार्च व 15 मार्च को दो पालियों (प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 बजे से 12 बजे तक व द्वितीय पाली अपरान्ह 3 बजे से 5 बजे तक) में सम्पन्न होना प्रस्तावित है। ब्रीफिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर,क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ, क्षेत्राधिकारी सादाबाद,क्षेत्राधिकारी लाइन तथा परीक्षा ड्यूटी में लगे परीक्षा केन्द्र प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण आदि मौजूद थे।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि उ.प्र.उ.नि.ना.पु.भर्ती परीक्षा-2025 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु मीटिंग के दौरान पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा बताया गया कि परीक्षा के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का सभी लोग भली-भांति अध्ययन कर लें एवं उनका शत-प्रतिशत अनुपालन करना सुनिश्चित करें। सभी परीक्षा केन्द्र व कक्ष की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी एवं परीक्षा के दौरान त्रिस्तरीय कन्ट्रोल रूम के मॉनिटरिंग की जायेगी । अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा ने निर्देशित किया कि परीक्षा की संपूर्ण व्यवस्था निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाए। सभी प्रभारी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन एवं व्यवस्था बनाए रखें।
उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनियमितता न हो, इसके लिए पर्याप्त निगरानी रखी जाए तथा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधाओं का भी ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। अंत में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा ने सभी परीक्षा केन्द प्रभारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने तथा परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए।









