
हाथरस माह रमजान अलविदा की नमाज आज जनपद की सभी मस्जिदों में अदा की गई। अलविदा की नमाज रमजान में जो आखिरी जुमा होता है, उसको अलविदा कहते हैं।अलविदा की नमाज में अपने देश के लिए व प्रदेश के लिए अमन चैन की दुआएं मांगी गईं।
ऑल इंडिया अब्बासी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रईस अहमद अब्बासी ने कहा है कि रोजा इंसानियत पर चलना सिखाता है और रोज सब्र सिखाता है। अल्लाह के प्यारे नबी हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो वाले वसल्लम ने इरशाद फरमाया कि रोजे हर इंसान पर फर्ज है। मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के दोनों सदर राहत अहमद कुरेशी एवं इरफान कुरैशी के मुताबिक ईदगाह में ईद की नमाज चांद दिखने पर 20 या 21 मार्च को सुबह 7ः45 पर अदा होगी।
इस मौके पर मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के जनरल सेक्रेटरी कुर्वान अली शहजादा, ऑल इंडिया अब्बासी महासभा के सदर रईस अहमद अब्बासी, मुस्ताक अहमद कुरेशी, आबाद कुरैशी, हाजी अजमेरी अब्बासी, साबिर हुसैन, बबलू कुरैशी, शाहिद कुरेशी, कल्लू भाई, मुबीन खान, मोमन खान, बाबर खान, हनीफ खान, जहीरूद्दीन, हाजी कमर अहमद कुरेशी आदि मौजूद थे।









