नामजदों ने युवक को पीटकर किया घायल

sikandrarao kotwali

सिकन्द्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बावस में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। नामजदों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव बावस निवासी शिवशंकर पुत्र दुर्गा प्रसाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 5 मार्च की रात्रि 10.30 बजे डीजे बजाने के विवाद को लेकर गांव के ही धर्मवीर, नीटू पुत्रगण ओमप्रकाश, अनिल पुत्र रवेंद्र निवासी गांव कपासिया थाना ने गाली गलौज कर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment