बसपा जिलाध्यक्ष व बसपा नेता डाॅ. अविन शर्मा ने किया सघन जनसंपर्कः हजारों बसपाई होंगे रवाना


हाथरस बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की जयंती के उपलक्ष में कल 15 मार्च को नोएडा में आयोजित विशाल जयंती समारोह में जनपद से भी हजारों बसपाई सहभागिता कर बसपा संस्थापक को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे और विशाल जयंती समारोह की तैयारियों के तहत बसपा के जिलाध्यक्ष राजकपूर एवं सादाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. अविन शर्मा तथा अन्य बसपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरे जनपद भर में गांव गांव जाकर लोगों से सघन जनसंपर्क कर जयंती समारोह में भारी संख्या में पहुंचने का आवाहन कर रहे हैं। वही कल जनपद से हजारों बसपाई सैकड़ो वाहनों के माध्यम से नोएडा स्थित प्रेरणा स्थल के लिए रवाना होंगे।
बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता व संस्थापक बहुजन नायक श्री कांशीराम की 92 वीं जयंती कल 15 मार्च को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल यूपी-दिल्ली सीमा पर नोएडा गौतमबुद्ध नगर में मनाई जाएगी। विशाल जयंती समारोह की तैयारी को लेकर बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकपूर द्वारा जनपद की सभी विधानसभाओं के अलग-अलग क्षेत्र एवं गांवों तथा खेतों पर जाकर लोगों से सघन जनसंपर्क किया और उनसे कल नोएडा चलने का आवाहन किया। इसी क्रम उन्होंने सदर सुरक्षित विधानसभा की तहसील सासनी के गांव नगला फतेला, नगला जहरू, सठिया तथा अन्य तमाम गांवों में जाकर ग्रामीणों से उनके खेतों में पहुँचकर के आलू के काम मे व्यस्त लोगों से बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की जन्म जयंती के लिए जनसंपर्क करते हुए उनसे चलने का आवाहन किया। इस दौरान उनके साथ में विधानसभा अध्यक्ष महिपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष देवेश चैधरी, जिला महासचिव आशीष प्रधान, जिला सचिव दिनेश चैधरी आदि बसपा साथी मौजूद थे।
बसपा संस्थापक बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम के कल 15 मार्च को नोएडा में आयोजित विशाल जयंती समारोह को लेकर बेस्ट बसपा नेता एवं सादाबाद विधानसभा के वरिष्ठ बसपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी डॉ. अविन शर्मा द्वारा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जाकर सघन जनसंपर्क किया गया और लोगों से मान्यवर काशीराम की जयंती पर आयोजित विशाल जयंती समारोह में भारी संख्या में चलने का आवाहन किया।
इस मौके पर वरिष्ठ बसपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी डॉ. अविन शर्मा द्वारा ग्रामीणों एवं बसपा कार्यकर्ताओं से नोएडा चलो का आहावान किया गया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी उस हर व्यक्ति की आवाज है, जिसे वर्षों तक उसका हक और अधिकार नहीं दिया गया।बहुजन समाज पार्टी का उद्देश्य है कि किसानों को पूरा सम्मान मिले, मजदूरों को उनका पूरा अधिकार मिले और बहुजन समाज को सत्ता में भागीदारी मिले।इसी महान उद्देश्य के साथ मान्यवर कांशीराम ने बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की और बहुजन समाज को संगठित कर राजनीतिक शक्ति बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया। कल 15 मार्च को सुबह 8 बजे बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता व संस्थापक बहुजन नायक मान्यवर श्री कांशीराम की 92 वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल यूपी-दिल्ली सीमा पर नोएडा जिला गौतम बुद्ध नगर में मनाई जाएगी।
वरिष्ठ बसपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी डॉ. अविन शर्मा द्वारा विशाल जयंती समारोह को लेकर सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव गारवगढ़ी, पटा, बामौली, लोहटा, चाचपुर, अर्जुनपुर, बमनई, गदाई, महमूदपुर, बीजलपुर, एदलपुर, मढ़नई सहित दर्जनों गांवों में सघन जनसंपर्क किया गया और लोगों से नोएडा चलने का आवाहन किया। इस दौरान उनके साथ बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर, मोनू गौतम, राजवीर बघेल, देवेश चैधरी, गौरव शर्मा, भगवान सिंह कुशवाहा, दिनेश भारती, प्रमोद आजाद ,सत्येंद्र राणा, सौरव शर्मा, उमेश शर्मा, निखिल पचैरी, भूरा पहलवान, सचिन पहलवान, देश दीपक रावत आदि तमाम लोग मौजूद थे।









