
हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के उत्तर पूर्वी रेलवे लाइन पर स्थित हाथरस रोड रेलवे स्टेशन पर आज एक साधु का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच शुरू कर दी।
बताया जाता है हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के उत्तर पूर्वी रेलवे लाइन पर स्थित हाथरस रोड रेलवे स्टेशन पर आज एक साधु का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जाता है मृतक साधु के शरीर पर जलने के गंभीर निशान हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक साधु की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्राथमिक तौर पर साधु की हत्या कर शव जलाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।









