युवक ने किया आत्महत्या का प्रयासःकराया भर्ती

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के जोगीपुरा में बीती रात्रि को एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास करने से पूरे परिवार में भारी हड़कम्प मच गया। युवक ने अपनी पत्नी के मायके से घर लौटने से इनकार करने पर उसने यह कदम उठाया और उसने धारदार हथियार से अपनी गर्दन, सीने और हाथ की नसें काट लीं, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसे गंभीर हालत में उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया।
बताया जाता है थाना हाथरस गेट क्षेत्र के जोगीपुरा निवासी एक युवक करीब 24 वर्षीय विशाल पुत्र ऋषि कुमार एक बड़े वाहन का चालक है। विशाल की शादी डेढ़ साल पहले सिकंद्राराऊ से हुई थी। कुछ समय से विशाल की पत्नी अपने मायके में रह रही है। विशाल ने उससे घर वापस आने को कहा, लेकिन पत्नी ने लौटने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर विशाल ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
आत्महत्या के प्रयास में विशाल ने अपनी गर्दन और हाथों की नसें काट लीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। विशाल के अभी कोई संतान नहीं है। घटना से परिजनों में भारी हड़कम्प मच गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment