एक दूसरे के गले मिलकर दी होली की शुभकामनाएं:जमकर उड़ा अबीर गुलाल

अनूप शर्मा
सिकंदराराऊ। कस्बा एवं ग्रामीण अंचल में बुधवार को होली का पर्व धूमधाम एवं उल्लास उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने होलिका की अग्नि में जौ की बाल भूनी तथा एक दूसरे से गले मिल होली की शुभकामनाएं दी।
बतादे कि कस्बा के अनेक मोहल्लों में मंगलवार की रात्रि को होली में आग लगी । जबकि मोहल्ला बारहसैनी में हमेशा की तरह प्रात: पांच बजे होली में आग लगी। लोगों ने होलिका मैया की परिक्रमा कर पूजा की तथा होली से आग लाकर घरों में हालिका मैया दहन की। दिन निकलते ही चारों तरफ से होलिका मैया के जयघोष लगाते हुए लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। गलियों ,मोहल्लों में लगे डीजे की धुनों पर युवक नाचते गाते नजर आये। युवकों में होली का विशेष क्रेज नजर आया। बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। अनेक प्रकार की पिचकारी से बच्चों ने जमकर होली खेली। मोहल्लों में हुलियारो का नमकीन, पकवानों से स्वागत किया गया। हुरियारों की टोलियां मस्ती में डूबी धमाल मचाती रही । दोपहर के बाद होली का रंग हल्का पड़ गया तथा लोग नहा धोकर नए वस्त्र पहन कर आपस में मिलते नजर आये। देहाती क्षेत्र से छिटपुट मारपीट के समाचार मिले। अनेक लोगों का कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग के अंदेशे में चालान भी किया गए । होली के पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को पुलिस कर्मी जगह जगह गस्त करते दिखाई दिए । दिन भर पुलिस एवं एम्बुलेंस वाहन दौड़ते रहे । गुरुवार को कोतवाली परिसर में पुलिस कर्मियों ने होली मनाई । एक दूसरे के रंग लगाकर एवं गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी ।









