गमी में शामिल होकर लौट रही थी वृद्धा

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव कचौरा के निकट एक बाइक का पहिया गड्ढे में चला गया । जिससे बाइक पर सवार एक 65 वर्षीय वृद्धा बाइक से नीचे गिर गई। वृद्धा की मौके पर मौत हो गई । पुलिस ने वृद्धा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
बताया जाता है कि जनपद अलीगढ़ के थाना अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव टोमई निवासी 65 वर्षीय कैलाश देवी पत्नी ओमप्रकाश अपने परिजनों के साथ गांव कचौरा क्षेत्र से एक गमी में शामिल होकर बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रही थी । जैसे ही बाइक सवार गांव कचौरा के निकट पहुंचे । तभी सड़क पर हो रहे एक गड्ढे में बाइक का पहिया चला गया । जिससे अनियंत्रित होकर बाइक पर सवार कैलाश देवी सड़क पर नीचे गिर गई । जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। आनन फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे । जहां चिकित्सक ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। वृद्धा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया । मामले की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वृद्धा के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वृद्धा की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।









