बाइक में टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुसी

सिकंदराराऊ। एनएच 34 एटा रोड स्थित गांव उमरावपुर के समीप मंगलवार की शाम को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बाइक में टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे क़े बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई .पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार क़े लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. पुलिस ने मृतकों क़े शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दियाl
क्षेत्र क़े गांव खेड़िया खुर्द निवासी किताब श्री (75 वर्ष), अपने पुत्र राज बहादुर (50 वर्ष) और नाती संजय (19 वर्ष) क़े साथ जलेसर से रिश्तेदारी में हुई एक गमी में शामिल होकर मंगलवार की शाम 4:30 बजे करीब बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार गांव उमरावपुर के पास पहुंचे. तभी पीछे से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर आगे एक दुकान में जा घुस गई. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन भी मौके पर पहुंच गए. मामले की सूचना पुलिस को दी गई.पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. मृतक मां बेटे क़े शवो को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया. घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. मां बेटे की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.










