तमंचे के बल पर नाली में गिरी चाबी निकलवाने का आरोपःतहरीर दी


हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के लोहट बाजार में उस वक्त भारी हड़कंप मच गया जब बैंक से लौट रहे एक युवक से तमंचे के बल पर नाली में गिरी बाइक की चाबी को जबरन निकलवाया और उसके साथ जमकर मारपीट भी कर दी तथा घटना की खबर से मौके पर जहां लोगों की भारी भीड़ लग गई। वहीं घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण भी कराया है।
बताया जाता है गांव कुंवरपुर निवासी लाखन सिंह पुत्र सूरजपाल सिंह पसरट्टा बाजार स्थित मंगला देवी ट्रेडिंग कंपनी पर कार्य करता है और वह कल जब बैंक से लौट रहा था तो शहर के लोहट बाजार में रास्ते में एक व्यक्ति से उसका हाथ टकरा गया और हाथ टकरा जाने से उक्त व्यक्ति के हाथ से झटक कर बाइक की चाबी नाली में गिर गई। बाइक सवार युवक ने उस पर चाबी नाली में फेंकने का आरोप लगाते हुए, आरोपी ने तमंचा निकालकर युवक पर ताना और जबरन नाली में हाथ डलवाकर चाबी निकलवाई। घटना को देख मौके पर जुटी लोगांे भीड़ लग गई।
बताया जाता है उक्त युवक की बाइक की चाबी नहीं मिलने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी कर दी और फिर वह युवक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की खबर से बाजार में भारी हड़कंप मच गया और घटना की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पीड़ित युवक लाखन सिंह ने उक्त घटना की सूचना जहॉ पुलिस को दी। वही पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराये जाने हेतु तहरीर भी दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आरोपी युवक की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस ने घायल मक्का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment