
हाथरस। परमार्थ सेवा समिति की बैठक आज आयोजित की गई। जिसमें समिति के आम सदस्यों ने सभा में रामगोपाल अग्रवाल का निधन हो जाने पर दिनेश सरदाना को एग्जीक्यूटिव कमेटी का निर्विरोध सदस्य चुना गया है तथा समिति के अध्यक्ष पद के लिए चर्चा 15 मार्च को की जाएगी।
सभा में राजीव कौशिक एड, शीलेंद्र कुमार शर्मा, संजीव आंधीवाल, श्रीभगवान अग्रवाल, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, मुरारीलाल पचैरी आदि मौजूद थे। सभा की अध्यक्षता मदन मोहन गौड़ द्वारा की गई।









