दुष्कर्म का आरोपी तमंचा सहित गिरफ्तार


हाथरस। थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में नामजद 1 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक गत 24 फरवरी को वादिया द्वारा थाना हाथरस गेट पर तहरीर के माध्यम से सूचना दी 8 जनवरी को पड़ोस के गाँव के लड़के पंकज पुत्र नारायण सिंह द्वारा घर में अकेला देखकर वादिया के साथ गलत काम किया। उक्त घटना के सम्बन्ध मे तहरीर के आधार पर थाना हाथरस गेट पर सुसगंत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट को निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम मे थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए उक्त अभियोग से सम्बन्धित आरोपी को आरटीओ आफिस के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी पंकज पुत्र नरायन निवासी गांव टिपरस है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना मय टीम थाना हाथरस गेट शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment