
हाथरस। बड़ी होली किला गेट के होलिका दहन का समय निश्चित किये जाने को लेकर विद्वानों से समय निर्धारित किए जाने हेतु मंथन करने का अननुरोध किया गया है।
बड़ी होली किला गेट पर होलिका दहन का शुभ समय आपसी सहमति से एक समय निश्चित कर बताये जाने हेतु डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आँधीवाल एडवोकेट ने शहर के वरिष्ठ विद्वानों से अनुरोध किया है। इस वर्ष होलिका दहन को लेकर जनता में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए होलिका दहन का एक समय निश्चित किया जाना आवश्यक है, जिससे जनता में किसी भी प्रकार के भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।












