हर आँगन में मुस्कान/एनएसएस का सेवा कार्य


हाथरस। बेटियाँ तो ईश्वर का अनमोल वरदान होती हैं, जब समाज हाथ थाम ले, तो हर आँगन में मुस्कान होती है। कन्यादान केवल रस्म नहीं, संवेदना का पावन संकल्प है, जहाँ सेवा ही धर्म और मानवता ही सबसे बड़ा विकल्प है।
इसी भावना को साकार करते हुए निस्वार्थ सेवा संस्थान परिवार ने एक निर्धन परिवार की बिटिया के विवाह में सहयोग कर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया गया। गत 18 फरवरी को आयोजित विवाह समारोह से पूर्व संस्थान ने बिटिया के नए जीवन की मजबूत नींव रखने हेतु आवश्यक गृहस्थी सामग्री भेंट कर एक छोटा किंतु सार्थक प्रयास किया।
संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल का मानना है कि सहायता केवल वस्तुओं का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि यह विश्वास दिलाने का माध्यम है कि समाज हर कदम पर साथ खड़ा है।
संस्थान द्वारा प्रदत्त सहयोग में शामिल सामानों में 7 साड़ियाँ, 2 आर्टिफिशियल आभूषण सेट, 2 जोड़ी स्लीपर, 1 मिक्सी, 1 प्रेस, 2 पंखे, 12 लीटर का 1 वाटर कूलर, 1 बाथरूम सेट, 1 टी केतली, 1 डाइनिंग सेट, 1 डिनर सेट, 6 पीस का 1 बॉटल सेट, 1 टी-शुगर सेट, 3 पीस का 1 केसरोल सेट तथा 1 मिल्टन बोतल थे। यह समस्त सामिग्री बिटिया के गृहस्थ जीवन को सहज, सम्मानपूर्ण और आत्मनिर्भर बनाने की भावना से प्रदान की गई।
सामिग्री प्राप्त करते समय बिटिया एवं उसके परिजनों की आँखों में उमड़े खुशी के आँसू और चेहरे की मुस्कान ने संस्थान के इस सेवा कार्य को सार्थक बना दिया।
इस अवसर पर परिवारजनों को संस्थान का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया तथा पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान इस बात का प्रतीक था कि बिटिया केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की अमूल्य धरोहर है। संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि वास्तविक प्रगति वही है जहाँ खुशियाँ साझा की जाएँ। संस्थान का उद्देश्य स्पष्ट है कि कोई भी परिवार आर्थिक सीमाओं के कारण अपनी खुशियों से वंचित न रहे।
इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, कॉर्डिनेटर चंद्रप्रकाश अग्रवाल, तरुण राघव, टेकपाल कुशवाहा, सौरभ शर्मा, आलोक अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment