

हाथरस- 23 फरवरी। संत कृपाल आश्रम शाखा पिछौती के प्रांगण में सावन कृपाल रूहानी मिशन के तत्वावधान में विशेष आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु पूज्य संत राजिंदर सिंह जी महाराज के अनमोल प्रवचनों का श्रवण किया गया।
महाराज जी ने अपने संदेश में मानव जीवन के वास्तविक लक्ष्य, आंतरिक शांति और प्रभु-भक्ति के मार्ग पर प्रकाश डालते हुए साधकों का मार्गदर्शन किया। सत्संग के पश्चात सामूहिक रूप से मधुर भजन-कीर्तन का प्रवाह हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और आनंदित हो उठा। इसके उपरांत, सभी श्रद्धालुओं ने एकाग्र चित्त होकर ध्यान- अभ्यास किया और अपनी अंतरात्मा की शांति का अनुभव किया। कार्यक्रम के समापन पर गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया, जिसमें सभी सेवादारों और संगत ने प्रेम एवं सद्भाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया। यह समागम रूहानियत और आपसी प्रेम का एक अनुपम उदाहरण रहा।









