होली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर खाद्यविभाग की जिले भर में छापेमारी: सैंपल भरे


हाथरस। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश और जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में आगामी त्यौहार होली के अवसर पर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी है।
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य 2 रणधीर सिंह एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व व निर्देशन में यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत मुरसान क्षेत्र अंतर्गत पुराने बिजली घर के पास विनोद कुमार दूध डेयरी का निरीक्षण किया गया। मौके पर लगभग चार कुंतल दूध बिक्री हेतु संग्रहित था। मिलावट का संदेह होने पर दूध का एक नमूना जांच हेतु लिया गया। साथ ही मौके पर पाई गई कमियों के आधार पर सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। मुरसान में पटा चैराहे के पास स्थित श्री केला देवी कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया गया। मौके पर आलू भंडारित होता पाया गया । मौके पर कोल्ड स्टोरेज में खोया भंडारित नहीं पाया गया स खाद्य कारोबारकर्ता ने बताया कि वह खोया भंडारित नहीं करते हैं। मुरसान के पास स्थित फुसकरा गांव में कान्हा पनीर डेयरी का निरीक्षण कर मौके पर पाई गई कमियों के आधार पर सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है।
कस्बा मेंडू बाजार में स्थित अशोक मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया। साथ ही उनके गोदाम का भी निरीक्षण किया गया। मौके पर खोया निर्माण कार्य किया जा रहा था। खोया का नमूना संदेह के आधार पर जांच हेतु लिया गया। तत्पश्चात टीम द्वारा बाजार का पैदल निरीक्षण किया गया और किराना व मिठाई विक्रेताओं कोआवश्यक निर्देश दिए गए स ग्राम परसारा स्थित मुखिया ग्रामोद्योग का निरीक्षण किया गया। मौके पर आटा व सरसों का तेल का निर्माण व पैकिंग कार्य किया जा रहा था। निरीक्षण में पाई गई कमियों को खाद्य कारोबारकर्ता गौरव सिंह को आवश्यक निर्देश दिए गए। सभी नमूनो को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही रिपोर्ट प्राप्ति के बाद की जाएगी।
खाद्य सचल टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विकास कुमार, करतार सिंह और सुरेंद्र कुमार गोड उपस्थित थे। छापामार कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment