विप्र महिलाओं के होली मिलन उत्सव की रही धूम


हाथरस। ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में पहली बार महिलाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित होना शुरू हुआ है। जिसमें जहॉ बंसत पंचमी महोत्सव पर भी बहुत ही बेहतरीन कार्यक्रम आयोजित किया गया था और भारी रूप से मौसम खराब होने के बाद भी बहुत विप्र महिलाओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर भजन-कीर्तन करते हुए मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया था।

ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में विप्र महिलाओं द्वारा अब होली मिलन समारोह कार्यक्रम भी बहुत बेहतरीन तरीके से और पूर्णरूपेण केवल महिलाओं के लिए अलग से एक हॉल में आयोजित किया गया। महिलाओं के आयोजित होली मिलन समारोह में आर्केस्ट्रा ,भजन-कीर्तन मंडल की जो व्यवस्था की गई वह भी बेहतरीन रही। होली मिलन समारोह में विप्र महिलाओं ने भी पूरे उमंग और उत्साहपूर्ण तरीके से होली का आनन्द लिया और मनोरंजन किया। इस बीच जो ठंडाई और कांची बडे जैसे अनेकानेक व्यंजनों का स्वाद भी लिया तथा समापन पर प्रसादी की व्यवस्था भी बेहतर रही।
कार्यक्रम में स्नेहलता शर्मा, रिचा गौड, सुषमा शर्मा, गार्गी शर्मा, अनीता शर्मा, रेनू शर्मा, खूशबू शर्मा, कनक शर्मा, बाला शर्मा, सोनिया श्रोती, स्मृति पाठक, शालिनी पाठक, पूनम शर्मा, एडवोकेट रितु गौतम, संध्या शर्मा, डॉली शर्मा, शिवांगी शर्मा, नीलम गौतम, पूर्वी भारद्वाज, नेहा शर्मा, स्वेता अग्निहोत्री, राजेश्वरी शर्मा, मीरा.शर्मा, कल्पना सारस्वत इत्यादी उपस्थित थीं। विप्र महिलाओं के इस आयोजन में पहली बार महिलाओं की संख्या सौ के पार रही।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment