फाइनेंसकर्मी के पुत्र से मारपीटःरुपये मांगने व लूट का आरोप

हाथरस-14 फरवरी। कोतवाली सदर क्षेत्र के सीकनापान गली में फाइनेंस का कार्य करने वाले डीएसए के पुत्र के साथ नामजदों द्वारा जहां मारपीट कर दी गई। वहीं आरोप है कि उक्त आरोपी द्वारा उससे चैथ में रुपयों की मांग की गई और जंजीर व अंगूठी भी छीनकर भाग गए। घटना की रिपोर्ट हेतु कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
कोतवाली सदर क्षेत्र के सीकनापान गली निवासी फाइनेंस डीएसए कुलदीप शर्मा द्वारा कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट हेतु दी गई तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि कल शाम उनका 17 वर्षीय पुत्र ध्रुव शर्मा सीकनापान गली में होकर अपने घर आ रहा था, तभी पीछे से गली के ही एक नामजद युवक ने उनके पुत्र के साथ गाली गलौज करते हुए पीछे से थप्पड़ मारना शुरू कर दिया और 2 हजार रूपये जबरन मांगने लगा तथा उनके पुत्र ने जब उससे मारने पीटने से मना किया तो आरोपी ने अपने भाई को भी बुला लिया और उसका भाई अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गया और उसने भी आग बबूला होकर एक राय मशवरा होकर उनके पुत्र के साथ बेहरमी से मारपीट की गई। तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि उनके पुत्र के पैर में चोट लगी हुई है तथा उनके पुत्र के चीख पुकार व शोर मचाने पर गली के लोगों को आता देख आरोपी चारो लोग उनके पुत्र के गले में पड़ी सोने की चैन व अंगूठी को छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उक्त पूरी घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। उन्होंने कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानून कार्यवाही की मांग की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment