सिकन्द्राराऊ में कल निकलेगी शिवशक्ति संकीर्तन यात्रा

सिकन्द्राराऊ-14 फरवरी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गत वर्षों की भांति निकलने वाली शिव शक्ति संकीर्तन यात्रा इस वर्ष भी कल रविवार को कस्बा में धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। यात्रा में दर्जनों झांकी एवं डीजे श्रद्धालुओं के मध्य आकर्षण का केंद्र बनेंगे। यात्रा को भव्य बनाने को लेकर आयोजको द्वारा क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर आज तैयारियां को अंतिम रूप दिया गया है। आयोजको द्वारा शोभायात्रा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
संकीर्तन यात्रा का शुभारंभ गौरीशंकर हिन्दू इंटर कॉलेज से सुबह 10 बजे होगा। जो कस्बा के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरेगी। यात्रा का समापन मौहल्ला गौसगंज स्थित गौरीशंकर हिन्दू इंटर कॉलेज पर पहुँचकर होगा।
आयोजको ने संकीर्तन यात्रा में अधिक से अधिक भाग लेने की शिव भक्तों से अपील की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment