हाथरस-14 फरवरी। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में आगामी त्यौहार शिवरात्रि के दृष्टिगत सहायक आयुक्त खाद्य-2 रणधीर सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व और निर्देशन में कांवड़ यात्रा मार्ग में पडने वाले भंडारों की चेकिंग की गई। खाद्य विभाग की टीम ने आज कासगंज सिकंद्राराऊ रोड, मुरसान मथुरा रोड, सादाबाद आगरा रोड और बरेली कासगंज रोड पर कावड़ यात्रा मार्ग में पड़ने वाले भंडारों को चेक किया गया और साफ सफाई संबंधी निर्देश दिए गए। ताजा खाना देने और तैयार खाने को ढक कर रखने का निर्देश दिए गए। कूड़ा सड़क पर ना फैलाने और कूड़ेदान में रखने के लिए निर्देशित किया गया।









