भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंगलेश यादव बने युवा जिलाध्यक्षः हर्ष

हाथरस-14 फरवरी। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)के नेतृत्व द्वारा युवा किसान नेता मंगलेश कुमार यादव को भारतीय किसान यूनियन टिकैत का युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है और उनके मनोनयन ने किसान यूनियन के नेताओं व कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला उपाध्यक्ष मंगलेश यादव को यूनियन नेतृत्व द्वारा अब युवा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मंगलेश यादव संगठन में रहकर ईमानदारी से करीब 8 वर्षो से किसानो के हक की आवाज उठाते रहे है। जनपद में युवा नेतृत्व को नई जिम्मेदारी देने से संगठन में खुशी और उत्साह की लहर है। प्रदेश नेतृत्व ने पूरा विश्वास जताते हुए युवा शक्ति को संगठित करने के संकल्प से किसानों के अधिकारों की मजबूती होगी और मजबूत पैरवी से प्रशासन तक किसानों की आवाज पहुंचाने का काम करेंगें।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन द्वारा सर्वसम्मति से मनोनयन एंव संगठन की गरिमा और अनुशासन बनाए रखने का भरोसा जताते हुए कहा है कि फसलों के उचित मूल्य के लिए संघर्ष होगा और हर वर्ग, गरीव के साथ खडा रहूंगा। सिंचाई व्यवस्था सुधारने पर फोकस रहेगा। बिजली आपूर्ति और खाद-बीज की समस्या प्रमुखता से उठेगी और आंदोलन कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का आश्वासन के साथ किसानों की एकजुटता को नया नेतृत्व मिलेगा। वही सफल कार्यकाल के लिए समर्थकों ने उन्हे शुभकामनाएं दीं है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment