पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस कप्तान ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों को थानों पर भेजने से पूर्व किया ब्रीफ


हाथरस। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में आधारभूत प्रशिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों को समस्त थानों पर शान्ति व्यवस्था ड्यूटी/ व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु जाने से पूर्व रिजर्व पुलिस लाईन स्थित माधव प्रेक्षा गृह में ब्रीफ कर मेहनत व ईमादारी से अपने कर्तव्यों का पालन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ परिक्षेत्र द्वारा वर्चुअली रूप से सम्मलित होकर प्रशिक्षु आरक्षियों को संबोधित करते हुए उनके कर्तव्यों एवं सात दिवसीय व्यवहारिक प्रशिक्षण से जुड़े विविध पहलुओं के सम्बन्ध में ब्रीफ किया गया।
आज पुलिस उपमहा निरीक्षक अलीगढ परिक्षेत्र अलीगढ प्रभाकर चैधरी (वर्चुअल रूप से जुडकर) व पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा जनपद में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों को जनपद के थानों पर शान्ति व्यवस्था ड्यूटी/व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने जाने से पूर्व पुलिस लाइन स्थित माधव प्रेक्षा गृह में ब्रीफ करते हुए प्रशिक्षण से जुड़े विविध पहलुओं के सम्बन्ध में ब्रीफ किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा, प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार सिंह, निरीक्षक मुकेश बाबू, आरटीसी प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार एवं समस्त प्रशिक्षु आरक्षी उपस्थित थे।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु आरक्षियों को पुलिस विभाग की वर्तमान कार्यशैली और प्रशिक्षण की महत्ता को विस्तार से समझाया और उन्हें उनके कर्तव्यों व दायित्वों के प्रति प्रेरित किया। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में पुलिस केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने वाला बल नहीं रह गया है, बल्कि यह एक जनहितकारी, तकनीकी दक्ष, संवेदनशील एवं उत्तरदायी सेवा संगठन बन चुका है। आज पुलिस को न केवल अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभानी है, बल्कि वह नागरिकों के प्रति पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही का भी निर्वहन करती है।
पुलिस प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट्स को व्यवहारिक एवं मैदानी अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से उन्हें सात दिवसीय (10 फरवरी से 16 फरवरी तक) के लिए जनपद के समस्त थानों में भेजा गया है। इस दौरान रिक्रूट्स को थाना की कार्यप्रणाली, प्राथमिकी पंजीयन, शिकायतों के निस्तारण, जनसंपर्क, बीट ड्यूटी, पेट्रोलिंग एवं कानून की व्यावहारिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment