
सिकन्द्राराऊ। ऑपरेशन क्लीन-2 अभियान के अंतर्गत थाना पर मुकदमा में दाखिल कुल 57 वाहनों की नीलामी कराकर कुल 4,00,000- (चार लाख) के राजस्व की प्राप्ति की गई है।
पुलिस महानिदेशक लखनऊ उ.प्र. द्वारा चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन क्लीन-2 के क्रम में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानो पर मुकद्दमाती,लावारिस व एमवी एक्ट में दाखिलध्सीज वाहनों का यथाशीघ्र नियमानुसार निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में थाना पर मुकद्दमाती वाहन 57 वाहनो का मूल्यांकन उपसंभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा किया गया।
इसके उपरान्त उपजिलाधिकारी सिकन्द्राराऊ, क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ की अध्यक्षता में गठित टीम के क्रम में उक्त वाहनों के नीलामी की प्रक्रिया कराई गई। जिसमें जनपद व गैर जनपदों के कुल 50 ठेकेदारों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
नीलामी प्रकिया के दौरान ठेकेदार मुदास्सिर कुरैशी पुत्र मौहम्मद शाहीन निवासी रहीमउल्ला कम्पाउण्ड के पास जीटी रोड एटा कोतवाली एटा द्वारा अधिकतम बोली 4,00,000- (चार लाख) लगाये जाने पर नीलामी प्रकिया उसके हक में पूर्ण की गई । नीलामी प्रकिया से प्राप्त 4,00,000- (चार लाख) के राजस्व की धनराशि को नियमानुसार कोषागार में जमा किया जायेगा।









