तोड़फोड़ पथराव में मुरसान पुलिस ने 12 महिलाओं सहित 26 को किया गिरफ्तार

हाथरस। कस्बा मुरसान में मासूम की दर्दनाक मौत हो जाने के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा थाने पर किए हुए पथराव व तोड़फोड़ आदि के मामले में पुलिस ने जहां तमाम लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वही थाना मुरसान पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत किला मढैया के 1 बच्चे की दुःखद मृत्यु के उपरात कुछ अराजकतत्वो द्वारा विवाद करने से सम्बन्धित 12 महिलाओं सहित 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक गत 8 फरवरी को थाना मुरसान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत किला मढैया कस्बा मे अर्टिगा गाडी के चालक द्वारा तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर एक बच्चा उम्र करीब 3 वर्ष को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। परिजनों द्वारा घायल बच्चे को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया। जहाँ पर उक्त बच्चे की मृत्यु हो गयी। पुलिस द्वारा गाडी के चालक व गाडी के कंड़क्टर को हिरासत मे लिया गया तथा तहरीर के आधार पर थाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके उपरांत बच्चे के परिजनों व ग्राम वासियों द्वारा हिरासत मे लिये गये गाडी के चालक व कंडक्टर को उनके हवाले करने की माँग करते हुए थाना मुरसान के सामने जाम लगाया गया। पुलिस द्वारा लाउडहिलर के माध्यम से लोगों को कृत कार्यवाही से अवगत कराया जा रहा था, तभी कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा रेलवे लाइन पर पडे पत्थरों से थाने पर पथराव कर दिया गया। जिसके सम्बन्ध में पुलिस द्वारा पथराव करने वाले लोगों के विरुद्ध थाना मुरसान पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना मुरसान को पथराव करने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में थाना मुरसान पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियोग से सम्बन्धित 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना मुरसान पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार लोगों में निन्नूमल पुत्र लाखन सिंह निवासी आर्यसमाज रोड कस्वा मुरसान, कमल सिंह पुत्र सोवरन सिंह, रमन पुत्र हरप्रसाद, काका पुत्र कालीचरन, संतोष पुत्र लालाराम, राहुल पुत्र हरप्रसाद, गोपाल पुत्र भजनलाल, छोटेलाल पुत्र कालीचरन, हरी सिंह पुत्र लालाराम, लवकुश उर्फ लप्पू पुत्र राकेश कुमार, गोपाल पुत्र बढे, रामबाबू पुत्र कन्हैयालाल, बबलू पुत्र ओमप्रकाश निवासीगण किला मढैया, धीरज पुत्र बच्चू सिंह निवासी मौहल्ला कश्यप नगर कस्बा व 12 महिला आरोपी शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक वी.पी. गिरी थाना मुरसान मय टीम शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment