वरिष्ठ कांग्रेस नेता डाॅ. मुकेश चंद्रा के बड़े भाई बौ. नवरत्न शर्मा का निधन: शोक


हाथरस। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा के बड़े भाई समाजसेवी बौहरे नवरत्न शर्मा (पूर्व जिलाध्यक्ष विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन) का आज आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पाकर उनके परिजनों, समर्थकों व शुभचिंतकों में भारी शोक की लहर दौड़ गई है और उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया है।
शहर के अलीगढ़ रोड स्थित तमना गढ़ी निवासी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के जिला प्रवक्ता व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. मुकेश चन्द्रा के बड़े भाई व समाजसेवी, विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष बौ. नवरत्न शर्मा का आज तड़के सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वह अस्वस्थ चल रहे थे और वह करीब 67 वर्ष के थे। स्वर्गीय बौ. नवरत्न शर्मा अपने पीछे अपनी पत्नी, तीन पुत्रियां व 1 पुत्र सहित भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गये हैं। वह बेहद हंसमुख, धार्मिक एवं सरल व्यक्तित्व के धनी थे।
समाजसेवी स्व. बौ. नवरत्न शर्मा के निधन पर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने भारी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। यह अपूरणीय क्षति न केवल उनके परिवार, बल्कि हम सभी के लिए गहरा आघात है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें। इस दुःख की घड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी पूरे मनोबल के साथ शोक संतृप्त परिवार के साथ खड़ी है तथा अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करती है।
समाजसेवी स्वर्गीय बौ. नवरत्न शर्मा के निधन पर दैनिक लालसा परिवार ने भी भारी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है और ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति व शोकाकुल परिवार को धैर्य धारण कराने की प्रार्थना की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment