
हाथरस-10 फरवरी। विकास खंड मुरसान कार्यालय के परिसर में पेयजल टंकी का निर्माण क्षेत्र पंचायत निधि मुरसान द्वारा कराया गया। जिसका लोकार्पण जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमारामवीर उपाध्याय एवं ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया।
उक्त पेयजल टंकी से आने जाने वाले राहगीर व ब्लॉक पर आने वाले सभी किसान भाइयों को शुद्ध पेयजल पीने का पानी मिल सकेगा। कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह खंड विकास अधिकारी मुरसान, निर्दोष कुमार अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मुरसान, सोमेन्द्र शर्मा लेखाकार विकास खंड मुरसान, ज्ञानदीप शर्मा एडीओ आईएस बी. विकास खंड मुरसान, गौरव लवानियां, बंटी शर्मा, राहुल शर्मा, संजय शर्मा, विपिन श्रोती,नमन पाठक,पंकज शर्मा, अभिषेक उपाध्याय, हिमांशु लवानियां एवं समस्त कार्यालय स्टाफ एंव स्थानीय नागरिक व अन्य जनसामान्य उपस्थित थे।









