सासनी.विजगढ रोड स्थित श्री राधेश्याम स्वर्णकार सरस्वती शिशु मंदिर में श्री जी बाबा चिकित्सा संस्थान गोवर्धन रोड मथुरा के बैनरतले दिनांक नौ फरवरी दिन सोमवार को विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए विद्यालय समिति अध्यक्ष हरीशंकर वाष्र्णेय ने बताया कि सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक लगने वाले नेत्र जांच शिविर में नेत्र रोगियों के मोतियाबिंद के मरीजों को आॅप्रशेन के लिए चिन्हित किया जाएगा। वहीं चिन्हित रोगियों के आॅप्रेशन श्री जी बाबा चिकित्सा संस्था गोवर्धन रोड मथुरा में किए जायेंगे। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा आंखों की विभिन्न बीमारियों की जांच की जाएगी। वहीं आॅप्रशेन पंजीकरण के लिए नेत्र रोगी अपने साथ आधार कार्ड मोबाइल नंबर आयुष्मान कार्ड एवं अपने फोटा लाना अति आवश्यक है।









