
अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव रुहेरी के पास तेज रफ्तार से चल रहे अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दीए जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल हाथरस रेफर किया गया है।
रविवार को मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार अपनी दिशा में जा रहा थाए तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सडक पर बाइक सहित गिरकर करीब दो फीट तक घिसटता चला गया। उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। लेागों ने ऐंबुलेंस के जरिए घायल को उपचार क लिए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। मगर हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बीच मौका पाकर अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित मौके से भाग जाने में कामयाब हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। समाचार लिखे जाने तक घायल की शिनाख्त के प्रयास जारी थे। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से रुहेरी क्षेत्र में वाहनों की गति सीमा पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।









