
गांव नगला फतेला में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह का स्वागत किया गया। कुशवाहा समाज और ग्रामीणों ने उनके सम्मान में एक समारोह आयोजित किया।
रविवार को कार्यक्रम में पहुँचने पर ग्रामीणों और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह का फूल.मालाओंए साफाए एवं चांदी का मुकुट पहनाकर तथा बुके भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए गए। ग्रामीणों ने जिलाध्यक्ष को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और संगठन की मजबूती पर चर्चा की। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता उनकी शक्ति है। उन्होंने संगठन द्वारा उन पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरने का आश्वासन दिया। कुशवाह ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गाँव के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंडल अध्यक्षए स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने आगामी चुनावों और संगठन की गतिविधियों में मिलकर काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रेम सिंह कुशवाह के अलावा विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र सिंह कुशवाह ;पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षए हाथरसद्धए वीर बहादुर सिंह कुशवाह ;राष्ट्रीय अध्यक्षए कुशवाह महासभाद्धए रविकांत रवि ;हाथरसद्धए अध्यक्षए हाथरसद्धए वीर बहादुर सिंह कुशवाह ;राष्ट्रीय अध्यक्षए कुशवाह महासभाद्धए रविकांत रवि ;हाथरसद्धए पुष्कर सिंह कुशवाहए अमर सिंह कुशवाह ;भूतपूर्व प्रधानए नगला फतेलाद्धए देवेंद्र सिंह कुशवाह ;प्रधानए नगला फतेलाद्धए योगेश कुमार कुशवाह ;पूर्व प्रधानए नगला फतेला भूदेव सिंह कुशवाह ;समाजसेवीए भोजगढ़ी राजकुमार सिंह कुशवाहए भीष्मपाल सिंह कुशवाह ;पूर्व प्रधानाचार्यए लवकुश इंटर कॉलेजद्धए सुरेश सिंह कुशवाहए एदल सिंह वर्मा चंदन सिंह कुशवाह ;समाज सेवा ट्रस्ट सासनीद्ध और अन्नू कुशवाह आदि मौजूद थे।









