शिव महापुराण कथा में उमड़ी भक्तों की भीड़, सासनी के सुखधाम आश्रम में चैथे दिन हुआ भव्य आयोजन

गांव लुटसान स्थित सुखधाम आश्रम में मंदिर स्थापना की प्रथम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शिव महापुराण कथा के चैथे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
सोमवार को कथा व्यास आचार्य राधा बिहारी शरण महाराज जी ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। वहीं कथा के दौरान अतिथियों के स्वागत का सिलसिला भी जारी रहा। भारतीय किसान संघ की जिला महिला प्रमुख चैधरी माधवी सिंह रुदायन और भाजपा शक्ति केंद्र अध्यक्ष कुणाल मिश्रा ने व्यास पीठ का पूजन किया। उन्होंने कथा व्यास को नोटों की माला पहनाकर आशीर्वाद लिया। किसान संघ के सासनी खंड मंत्री चैधरी प्रेमपाल सिंह ने पटका पहनाकर अतिथियों का अभिनंदन किया। डॉ. वीरेंद्र शर्मा ने मुख्य परीक्षित का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्रक्रम में राजनीति और समाज सेवा से जुड़े भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज और विष्णु शर्मा उर्फ बंटी प्रधान ने भी कथा श्रवण किया। इस दौरान पुष्पा देवी, ओमवती भारद्वाज, अनीता भारद्वाज, विवेक शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, उमाशंकर शर्मा, विनय शर्मा, शिव कुमार भारद्वाज, पवन शर्मा, अखिलेश शर्मा, नीतू शर्मा, नरेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, अभि बजरंगी,अभिषेक शर्मा, मुदित भारद्वाज, लवकेश शर्मा, रोहित शर्मा, रोमेश शर्मा, राजा शर्मा और अमन शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। आश्रम परिसर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। आरती के पश्चात भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment