रवि पुष्य योग पर बाबा बिल्वेश्वर का रुद्राभिषेक , आचार्य के सानिध्य में संपन्न हुआ धार्मिक अनुष्ठान

सासनी-नानऊ मार्ग स्थित सासनी किला के प्रसिद्ध बिलेश्वर महादेव मंदिर में माघ पूर्णिमा और रवि पुष्य योग के पावन अवसर पर बाबा बिल्वेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना विधि-विधान के साथ संपन्न की गई।
सोमवार को आयोजित अनुष्ठान आचार्य खगेंद्र शास्त्री के सानिध्य में संपन्न हुआ। मंत्रोच्चारण और शिव के जयकारों के बीच भगवान महादेव का दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक किया गया। समाज सेवी मुख्य यजमान सी.ए. अंकित कुमार एवं समस्त वार्ष्णेय परिवार ने महादेव की सेवा-पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर वार्ष्णेय परिवार के अनेक सदस्य महादेव की भक्ति में लीन रहे। कार्यक्रम में रामसरन वार्ष्णेय, अखिल वार्ष्णेय, पंकज वार्ष्णेय, पवन वार्ष्णेय सहित अन्य सदस्य और स्थानीय श्रद्धालु भी उपस्थित थे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment