सरस्वती वीणा मल्टी स्पेशलिटी हाॅस्पिटल में गणतंत्र दिवस पर सैनिकों का सम्मान


हाथरस-29 जनवरी। मथुरा रोड स्थित सरस्वती वीणा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास व देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस मौके पर ध्वजारोहण, विचार गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ भूतपूर्व सैनिकों तथा वीर महिलाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता व ध्वजारोहण अस्पताल अधीक्षक वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमसी गुप्ता ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सूबेदार मेजर रामवीर सिंह, सूबेदार महिपाल सिंह, कमांडर रघुवीर सिंह कर्नल सुखबीर सिंह, एमके शर्मा, आरपी सिंह, हवलदार गंभीर सिंह, सिग्नल मेन के.एम.शर्मा, डॉ. मेजर सौरभ महेश गुप्ता, डॉ. रोहित महेश गुप्ता, डॉ. रजत महेश गुप्ता एवं डॉ. रूपल एस. गुप्ता थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुकेश चंद्रा द्वारा किया गया।
मंच पर सभी अतिथियों का माल्यार्पण व दुपट्टा पहना कर अस्पताल के डिप्टी मैनेजर कृष्णा, डॉ. हरेंद्र देव, अजय राघव ने जोरदार स्वागत किया। वही सौरभ सहाय ने स्वागत गीत व देशभक्ति गीत गाकर कार्यक्रम को देशभक्ति मय बना दिया। कुमारी कुष्मांडा गुप्ता ने झांसी वाली रानी की वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इधर डॉ. मेजर सौरभ महेश गुप्ता, डॉ. रोहित महेश गुप्ता, डॉ. रजत महेश गुप्ता ने लगभग 75 भूतपूर्व सैनिकों तथा आधा दर्जन 80 वर्ष से ज्यादा उम्र दराज नागरिकों का शॉल ओढ़ा कर सम्मान किया। वहीं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमसी गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती वीनेश गुप्ता एवं डॉ. रूपल एस. गुप्ता तथा डॉ. पंकज एस. गुप्ता ने लगभग एक दर्जन वीर महिलाओं का शॉल भेंट कर सम्मान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अजीत राठौर, गौरव गर्ग, रवि कुमार, आरिफ खान, महिमा वाष्र्णेय, नेहा गुलफसा, रानी मानसी, रेणु, राजू शर्मा, सूरजपाल, निखिल, मनी, भाग्यश्री, सुनील पंडित, ऋषि कुमार ललित आंटी, रेखा, कैफ अली आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment