
हाथरस-29 जनवरी। शासन के आदेश और जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही कर रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग सहायक आयुक्त खाद्य 2 रणधीर सिंह के निर्देशन में मिड डे मील योजना के अंतर्गत बच्चों को परोसे जा रहे तैयार भोजन की चेकिंग का अभियान चलाया गया।
खाद्य विभाग की टीम द्वारा आज सर्वप्रथम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रमनपुर में बच्चों को दिए जा रहे तैयार रोटी, तैयार चावल, तैयार दाल और तैयार सब्जी के नमूने जांच के लिए लिये गये। मौके पर 70 बच्चों को आई.ई.सी के अंतर्गत स्वच्छता एवं मिलावट को पहचानने के तरीकों के विषय में बताया गया। प्राथमिक विद्यालय बालक रमनपुर से तैयार चावल व सब्जी का नमूना जांच हेतु लिया गया। मौके पर 25 बच्चों को आईईसी के अंतर्गत जागरूकता की गई। प्राथमिक विद्यालय गदाखेड़ा से तैयार रोटी व तैयार सब्जी एवं प्राथमिक विद्यालय महमूद ब्राह्मणन से तैयार दूध व तायरी और उच्च प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर ब्राह्मणन से दूध व तैयार तायरी के नमूने जांच हेतु लिए गए स दोनों विद्यालयों में 84 बच्चों को मिलावट पहचान के तरीके और स्वच्छता संबंधी जानकारी दी गई।
सिकन्द्राराऊ तहसील अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नगला तारा सिंह और प्राथमिक विद्यालय जनसोई मे दोनों स्थानांे से तैयार तायरी और दूध के नमूने जांच हेतु लिए गए। दोनों विद्यालयों में कुल 86 बच्चों को आईईसी के अंतर्गत मिलावट पहचानने व सफाई संबंधी निर्देश दिए गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी 14 नमूने जांच को प्रयोगशाला भेजे गए है। रणधीर सिंह ने बताया कि कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।









