77वें गणतंत्र दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण


हाथरस-29 जनवरी। गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने कहा कि देश गर्व और उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मना रहा है। भारतीय जनता पार्टी सदैव देश, संविधान और देशवासियों के सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर हुए संविधान संशोधनों ने भारत की संप्रभुता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस पावन अवसर पर यह संकल्प लें कि तन-मन-धन से राष्ट्र और पार्टी की सेवा करते हुए जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहेंगे।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड मंत्री धर्मवीर सिंह प्रजापति के साथ गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस के इस आयोजन में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, हरिशंकर राना, प्रीति चैधरी, मथुरा प्रसाद गौतम, पवन रावत, सुनीता वर्मा, गौरव आर्य, रामवीर सिंह परमार, विपुल लुहाड़िया, अंकित गौड, नरेश प्रधान, स्मृति पाठक, रामवीर सिंह भैयाजी, शालिनी पाठक, ठा.राजेश सिंह गुड्डू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment