सासनी में रुदायन रोड पर अनियंत्रित कार पलटी: चालक और सब्जी विक्रेता बाल-बाल बचे

रविवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रुदायन रोड पर गदा खेड़ा गांव के पास चलती कार का अचानक पहिया पंचर हो जाने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर पलट गया। इस भीषण हादसे में कार चालक और सड़क किनारे सब्जी बेच रहा विक्रेता बाल-बाल बच गए। हालांकि, दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे चालक को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
​जानकारी के अनुसार, रुदायन निवासी राकेश कुशवाहा पुत्र मथुरी प्रसाद कुशवाहा सासनी कस्बे में फ्लेक्स प्रिंटिंग की दुकान चलाते हैं। रविवार सुबह करीब 7:30 बजे वह अपनी कार से दुकान खोलने के लिए रुदायन से सासनी आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार गधा खेड़ा गांव से कुछ दूरी पर पहुंची, अचानक वाहन का पहिया पंचर हो गया। पहिया फटने से कार का संतुलन बिगड़ गया और वह लहराते हुए सड़क किनारे जा गिरी। ​गनीमत यह रही कि जिस समय कार पलटी, उसके ठीक पास सड़क किनारे एक स्थानीय सब्जी विक्रेता अपनी दुकान लगाकर बैठा हुआ था। कार के पेड़ से टकराने और पलटने की इस अचानक हुई घटना से वहां अफरातफरी मच गई। हालांकि, सतर्कता और किस्मत के चलते सब्जी विक्रेता और चालक राकेश दोनों सुरक्षित बच गए, लेकिन कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, स्थानीय पुलिस ने इस दुर्घटना की किसी भी जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment

दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं,मुकेश चौहान,जिला उपाध्यक्ष,भारतीय जनता पार्टी हाथरस जीवन आयुर्वेद भवन,(उच्च कोटि शास्त्रोक्त एवं पेटेंट,आयुर्वेदिक दवा के निर्माता एवं थोक विक्रेता),नगला सरदार (कचौरा) सिकंदराराऊ