दंपती को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोकुलपुर में नामजदों ने एक दंपती को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गोकुलपुर निवासी मुकेश कुमार पुत्र केवल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 16 अक्टूबर की रात्रि 8 बजे करीब गांव में स्थित मंदिर के पास ट्रैक्टर में धान की बोरिया लाद कर जा रहा था। अचानक ट्रॉली से धान की बोरी सड़क पर गिर गई। बोरी को वह सही कर रहा था।

तभी गांव के ही शिवम कुमार पुत्र रिंकु कुमार ,संजय कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह ,टिंकू ,राजेंद्र सिंह पुत्रगण गुलफान सिंह गाड़ी में सवार होकर आए और गाड़ी से उतकर उससे बेवजह गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी पत्नी को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment