सिकंदराराऊ । गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ विजय दशमी का पर्व कल मंगलवार को मनाया जाएगा। रामलीला समिति के तत्वाधान में कल मंगलवार को मंडल के कलाकारों द्वारा कस्बा के जी टी रोड स्थित क्रीड़ास्थल में रावण दहन लीला का मंचन किया जाएगा। क्रीड़ास्थल में प्रभु श्रीराम और रावण के मध्य घमासान युद्ध होगा। जिसके बाद प्रभु श्रीराम रावण के पुतले में तीर को छोड़ेंगे। पुतले में तीर लगने के बाद रावण का पुतला धू धूकर जल उठेगा।
सोमवार को रामलीला समिति द्वारा रावण दहन की तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया गया। रामलीला समिति के अध्यक्ष दाऊ दयाल वार्ष्णेय ने बताया कि कल मंगलवार की शाम 6 बजे करीब क्रीड़ास्थल में रावण दहन होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से रावण दहन देखे को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।












