सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नारई में भांजे के जन्मदिन में आए दो युवक को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद एवं अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।जनपद कासगंज के थाना ढोलना क्षेत्र के गांव दौकेली निवासी तेज सिंह पुत्र गंगाराम सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 11 अक्टूबर की रात्रि 9:30 बजे करीब कोतवाली क्षेत्र के गांव नारई में अपने भांजे के जन्मदिन में शामिल होने को अपने साथी
कैलाश पुत्र लेखराज के साथ गाड़ी में सवार होकर आया था । गांव के बाहर पहुंचते ही गांव के ही दिलीप पुत्र कंचन, मोहन पुत्र कटार, विकास पुत्र सत्यभान व एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी गाड़ी को जबरन रुकवा लिया और उससे बेवजह गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों युवकों को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है।












