आवारा कुत्तों का आतंक घर के बाहर खेल रहे 5 वर्षीय बालक पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, घायल

सिकंदराराऊ। कस्बा एवं ग्रामीण अंचल में आवारा कुत्तों का आतंक है। आवारा और खूंखार कुत्तों द्वारा बच्चों व आम लोगों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आवारा कुत्ते बच्चों एवं आम लोगों को अपना शिकार बना रहें हैं। आवारा कुत्तों से लोग खासे परेशान हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को कस्बा के मोहल्ला सराय उम्दा बेगम में घर के बाहर खेल रहे एक 5 वर्षीय मासूम बालक पर एक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते द्वारा किए गए हमले से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बालक को बमुश्किल कुत्ते से बचाया । आनन फानन में परिजन घायल बालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। लोगों ने जिलाधिकारी से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
बताया जाता है कि मोहल्ला सराय उम्दा बेगम निवासी दानिश का 5 वर्षीय पुत्र अदनान शुक्रवार की दोपहर 12 :30 बजे करीब घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक एक आवारा कुत्ते ने अदनान पर हमला कर दिया। बालक मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगा। बालक की चीख पुकार सुनकर मौके पर परिजन एवं अन्य लोग पहुँच गए। जहां उन्होंने अथक प्रयास कर बालक को कुत्ते के हमले से बचाया। कुत्ते द्वारा हमला करने से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ हो गई। परिजन घायल बालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे । जहां चिकित्सकों द्वारा बालक का उपचार किया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment