गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ , भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं की हुई विदाई

धूमधाम से निकाली गई गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा भक्तिमय बना रहा माहौल जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

सिकंदराराऊ । कस्बा एवं ग्रामीण अंचल में श्रद्धालुओं द्वारा गणेश महोत्सव के समापन पर शुक्रवार को भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए जमकर नृत्य किया। दिनभर शोभायात्रा का दौर जारी रहा। शोभायात्राओं में शामिल झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को यात्रा के बाद लोग विसर्जन हेतु गंगा घाटों के लिए रवाना हुए। गंगा घाट में मां गंगा की धारा में भगवान गणेश की मूर्तियों को विसर्जित किया गया।
शुक्रवार की सुबह भगवान गणेश की मूर्तियों का विधि विधान से पूजन किया गया। इसके बाद विसर्जन यात्रा शुरू की गई। गाजे -बाजे और भजन -कीर्तन के बीच निकली यात्राओं से पूरे कस्बा में भक्ति में माहौल बना रहा । गणेश चतुर्थी पर घरों और मंदिरों में स्थापित की गई प्रतिभाओं को विसर्जन के लिए भक्त शोभायात्रा के रूप में लेकर निकले। यात्रा कस्बा के विभिन्न मार्गो से होती हुई गुजरी । ढोल नगाड़ों की थाप व भक्ति गीतों पर श्रद्धालु नाचते रहे और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते रहे। युवकों व युवतियों ने भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षाकर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाल कर श्रद्धालुओ द्वारा गंगाघाट पर पहुंचकर मां गंगा की धारा में भगवान गणेश की मूर्तियों को विसर्जित किया गया। क्षेत्र के गांवों में भी भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित की गईं थीं । श्रद्धालुओ द्वारा भगवान गणेश की मूर्ति को आस्था के साथ विदाई दी गई। पूरे दिन भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन का दौर जारी रहा। गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ आदि जयघोषों से कस्बा का वातावरण भक्तिमय हो गया ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment