अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर ,चालक की मौत,दूसरा युवक घायल जलेसर से सुजाबलपुर जा रहे थे ट्रैक्टर सवार दोनों युवक

कपसिया के निकट हुआ हादसा

सिकंदराराऊ । कासगंज रोड स्थित गांव कपसिया के निकट शुक्रवार को नहर किनारे पानी से भरे गड्ढे में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर पर सवार एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई । आनन फानन में घायल युवक को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
बताया जाता है कि जनपद एटा के थाना जलेसर क्षेत्र के ऊंचा गांव निवासी 45 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र मंगल सिंह शुक्रवार को अपना ट्रैक्टर लेकर अपने साथी उमेश कुमार के साथ कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजावलपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही गांव कपसिया के नहर किनारे पहुंचे। तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में मुकेश ट्रैक्टर के नीचे दब गए। जिससे मौके पर मुकेश की मौत हो गई और उमेश कुमार घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। आनन फानन में ग्रामीणों ने घायल उमेश को पानी से बाहर निकाला । मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल उमेश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । वहीं पुलिस ने मृतक मुकेश के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया । मामले की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजनों में हाहाकर मच गया और गांव में मातम छा गया। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment