सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव अमृतपुर में दूध की डेयरी पर दूध देने गए एक युवक नामजदों ने जानलेवा हमला कर दिया ।आरोपियों द्वारा फायरिंग की गई और गला दबाकर जान से मारने की प्रयास भी किया गया। पीड़ित ने कोतवाली में आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव अमृतपुर निवासी गजेंद्र पुत्र नेम सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 24 अगस्त की रात्रि 9:30 बजे करीब गांव में स्थित जीतू की डेयरी पर दूध देने को गया था। इस दौरान गांव के ही रामखिलाड़ी, विजयपाल पुत्रगण यादराम सिंह,सौरभ पुत्र रामखिलाड़ी ,शिवकेश, हरिकेश पुत्रगण विजयपाल, पंकज पुत्र विशाल, अंकित पुत्र हरिकेश व सचिन पुत्र शिवकेश एकराय होकर जीतू के घर में घुस आए।
आरोपी उससे बेवजह गाली गाली-गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की । बाद में आरोपियों ने उसके गले में गमछा डालकर गला दबाने की कोशिश की, जिससे वह बेहोश हो गया। मामले की सूचना पाकर उसकी पत्नी और बच्चे डेयरी पर पहुंच गए। मोहल्ले के लोगों के आने की आहट सुनकर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।












