सिकंदराराऊ। कस्बा के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय छात्रा कॉलेज में पढ़ने को गई थी। अचानक छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने छात्रा को काफी तलाश किया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। छात्रा के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
मोहल्ला निवासी छात्रा के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री कस्बा के एक इंटर कॉलेज की छात्रा है। वह 22 सितम्बर की सुबह 8 बजे करीब अपने घर से पढ़ने को कॉलेज गई थी। किंतु शाम तक छात्रा अपने घर नहीं पहुंची। छात्रा के घर पर न पहुंचने से परिजनों को चिंता हुई । परिजनों ने छात्रा को संभावित स्थानों पर तलाश किया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई है।











