अवैध देशी शराब समेत दो युवक गिरफ्तार

सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर अलग -अलग स्थानों से दो युवकों को अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार किया है।
एसआई महेंद्र सिंह बघेल अपने हमराहो के साथ गस्त में मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक युवक अवैध देशी शराब लेकर क्षेत्र के गांव रतिभानपुर बंबा की पटरी पर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम केशव कुमार पुत्र बांके लाल निवासी गांव भोपालगढ़ी थाना सिकंदराराऊ बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब के बरामद किए। वहीं एसआई विजय कुमार ने गांव के रतिभानपुर चौराहे के निकट से एक युवक को अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम हरिनंदन सिंह पुत्र लवकुश सिंह निवासी गांव जिमिसपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 24 अवैध देशी शराब के क्वार्टर बरामद किए है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment