कांग्रेज जिलाध्यक्ष ने वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग से मांगे जवाब, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने चुनावी प्रक्रिया में धांधली और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तत्काल इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव की निष्पक्षता और विश्वसनीयता सबसे महत्वपूर्ण है, ऐसे में चुनाव आयोग गंभीर आरोपों पर चुप रहकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकता।
शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता में विवेक उपाध्याय ने मांग की कि मतदाता सूची और मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी दस्तावेज व आंकड़े सार्वजनिक किए जाएं ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। उन्होंने कहा कि आयोग अगर तथ्यात्मक जवाब देने में विफल रहता है, तो यह उसकी नैतिक हार होगी। केंद्र सरकार से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की अपील करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता के मताधिकार के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment