डिलेवरी का सामान देने गए युवक को पीटा

सिकंदराराऊ । कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी में डिलेवरी का सामान देने गए युवक को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


कोतवाली क्षेत्र के गांव पायदापुर निवासी दिनेश पुत्र कप्तान सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 23 सितंबर की शाम 7.05 बजे करीब वह डिलेवरी का सामान देने कस्बा सिकंदराराऊ के मोहल्ला नौरगांवाद पूर्वी में गया था । तभी वहां पहले से मौजूद भोला और उसका भाई अमन बेवजह उससे गाली गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment