हार्ट अटैक से 35 वर्षीय शिक्षक की मौत, मचा कोहराम: छुट्टी के दौरान विद्यालय का ताला लगाते समय बिगड़ी हालत

हार्ट अटैक से 35 वर्षीय शिक्षक की मौत, मचा कोहराम: छुट्टी के दौरान विद्यालय का ताला लगाते समय बिगड़ी हालत

सिकंदराराऊ । विकास खंड हसायन क्षेत्र के गांव मंगलपुर में एक 35 वर्षीय शिक्षक की
बुधवार को विद्यालय का ताला लगाने के दौरान हार्टअटैक से मौत हो गई। युवा शिक्षक की मौत से परिजनों में हाहाकर मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जाता है कि गांव मंगलपुर निवासी 35 वर्षीय अरुण गोविंद शर्मा पुत्र रामनिवास शर्मा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। बुधवार की दोपहर तीन बजे करीब वह विद्यालय की छुट्टी होने के उपरांत दरवाजे का ताला लगा रहे थे। तभी अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और उन्हें सीने में दर्द होने की शिकायत होने लगी । हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई । परिजनों को चिकित्सकों ने बताया कि अरुण की मौत हार्ट अटैक से हुई है। युवा शिक्षक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलते ही उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालो का तांता जुट गया। बताया यह भी जाता है कि अरुण शर्मा मृदुल सुभाव के व्यक्ति थे। सात वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी। वह अपने पीछे माता पिता ,पत्नी एवं दो मासूम पुत्रियों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।

 

 

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment