सिकंदराराऊ । हाथरस रोड स्थित गांव सूसामई के निकट दवा लेकर लौट रहे साईकिल सवार पिता पुत्री को एक तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। हादसे में पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने कोतवाली हसायन में वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव मीरपुर थाना सिकंदराराऊ निवासी राम सेवक पुत्र प्रसादी लाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 10 अगस्त को अपनी छोटी पुत्री संगीता उर्फ कल्पना को साईकिल पर सवार होकर दिलाने थाना हसायन क्षेत्र के गांव पिछौती गए थे। पिता पुत्री दवा लेकर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही साईकिल सवार पिता पुत्री गांव सूसामई के पास पहुंचे । तभी से तेज गति से आ रहे एक वाहन ने साईकिल में टक्कर मार दी । हादसे में संगीता उर्फ कल्पना गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान 18 अगस्त को कल्पना की मौत हो गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।











